Bollywood News


विजय देवेरकोंडा और जान्हवी कपूर की 'फाइटर' इस महीने से होगी शुरु!

विजय देवेरकोंडा और जान्हवी कपूर की 'फाइटर' इस महीने से होगी शुरु!
जान्हवी कपूर हमें इस साल कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ कोलिन डीकून्हा की 'दोस्ताना 2', राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हार्दिक मेहता की फिल्म 'रूही अफ्ज़ाना' में और शरण शर्मा की 'गुंजन सक्सेना' भी नज़र आएंगी. जान्हवी के ज़बरदस्त फिल्म लाइन अप को लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं और अब इस लिस्ट में एक फिल्म और जुड़ गयी है.

बात हो रही है तेलुगु हिट 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवेरकोंडा की आगामी फिल्म 'फाइटर' की. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी की जन्व्ही कपूर हमें विजय के साथ उनकी आगामी एक्शन फिल्म में दिख सकती है और अब सुनने में आ रहा है की इस फिल्म में बाहुबाली फेम अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी नज़र आएंगी जो की विजय की मां का किरदार निभाएंगी.

फाइटर एक एक्शन-ड्रामा होगी जिसके निर्माता होंगे करण जोहर और निर्देशन करेंगे पूरी जगन्नाथ. यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओँ में बनाई जाएगी और इसकी शूटिंग ख़बरों के मुताबिक़ 13 जनवरी से मुंबई में शुरु होने वाली है. बता दें की पहले इस फिल्म का ऑफर आनन्या पाण्डेय के पास भी गया था मगर बाज़ी जान्हवी मार गयी.

फिलहाल जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म है शरण शर्मा की 'गुंजन सक्सेना' जो की भारत की पहली महिला एयर फाॅर्स फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िनदगी पर आधारित है. फिल्म में जान्हवी के साथ पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह और मानव विज भी नज़र आएँगे और ये रिलीज़ होगी 13 मार्च 2020 को.

End of content

No more pages to load