Bollywood News


'जर्सी' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए शाहीद कपूर, लगे 13 टाँके!

'जर्सी' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए शाहीद कपूर, लगे 13 टाँके!
शहीद कपूर फिलहाल अपनी आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं जो की इसी नाम की तेलुगु हिट फिल्म का रीमेक है और तेलुगु फिल्म के निर्देशक गौतम टिन्नौरी ही इसके हिंदी वर्ज़न का भी निर्माण करेंगे. फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ समय से जारी थी लेकिन अब रोक दी गयी है क्यूंकि शहीद कपूर हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं.

जी हाँ, शाहिद कपूर को 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान चोट लग गयी जिसके कारण उनके होंठों पर 13 टांकें भी लगे हैं. ख़बरों के मुताबिक़ शाहिद मोहाली के क्रिकेट स्टेडियम में जर्सी की शूटिंग कर रहे थे जब शुक्रवार को उनके होंठों पर गेंद लगने से ये हादसा हुआ हालांकि शाहिद अब ठीक है मगर वे कुछ दिन आराम करेंगे जिसके बाद ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु की जा सकेगी.

चोट लगने पर शहीद के फैन्स ने उन्हें ट्वीट और मेसेज करके जल्दी ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी और फैन्स का ये प्यार देख कर शाहिद ने भी ट्वीट कर सबका धन्यवाद किया. देखिये -



बता दें की जर्सी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जिसमे शाहिद कपूर पहली बार मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएँगे और साथ ही ये फिल्म इसलिए भी ख़ास है क्यूंकि शाहिद के पिता पंकज कपूर भी इस फिल्म में शाहिद के साथ दिखने वाले हैं. गौतम टिन्नौरी के निर्देशन में रही इस फिल्म के निर्माता हैं अल्लू अरविन्द, अमन गिल और दिल राजु और ये रिलीज़ होगी 28 अगस्त 2020 को.

End of content

No more pages to load