Bollywood News


करण जोहर ने 'मिस्टर लेले' की घोषणा, साझा किया वरुण धवन का मज़ेदार पोस्टर!

करण जोहर ने 'मिस्टर लेले' की घोषणा, साझा किया वरुण धवन का मज़ेदार पोस्टर!
कुछ समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण धवन जल्द ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक आगामी कॉमेडी फिल्म में एक बार फिर 'दुल्हनिया' फिल्म सीरीज़ के निर्देशक शशांक खैतान के साथ काम करने जा रहे हैं और आखिरकार फिल्म की घोषणा भी कर दी गयी है और साथ ही सामने आया है फिल्म से वरुण धवन का मज़ेदार पहला पोस्टर

जी हाँ, करण जोहर ने फिल्म की घोषणा थोड़ी देर पहले ही ट्विटर पर की और मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक पोस्टर भी फैन्स के साथ साझा किया जिसमे वरुण धवन केवल उनके अंडरगारमेंट्स, कमर पर एक छोटा सा बैग और हाथ में एक घड़ी पहने हुए एक दिलचस्प अवतार में नज़र आ रहे हैं. देखिये पोस्टर -



'हम्प्टी शर्म की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्में देने के बाद वरुण धवन और शशांक खैतान की जोड़ी मिस्टर लेले के लिए तीसरी बार एक साथ काम करने वाली है. हालांकि, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और अन्य कलाकारों के नाम अब तक सामने नहीं आये हैं जल्द ही ये जानकारी भी साझा की जाएगी.

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'मिस्टर लेले' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसके निर्माता होंगे करण जोहर और ये फिल्म 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी. इसके अलावा, वरुण धवन जल्द ही डेविड धवन की 'कुली नंबर 1' में सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे जो 1 मई, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load