Bollywood News


'गंगूबाई काठियावाड़ी' फर्स्ट लुक: दिखे आलिया भट्ट के दो अनदेखे अवतार!

'गंगूबाई काठियावाड़ी' फर्स्ट लुक: दिखे आलिया भट्ट के दो अनदेखे अवतार!
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है क्यूंकि कल फिल्म के आधिकारिक लोगो का खुलासा करने के बाद, आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के फर्स्ट लुक पोस्टर भी अब जारी कर दिए गए हैं जिनमे आलिया भट्ट के दो बिलकुल अलग और अनदेखे अवतार दिख रहे हैं.

पोस्टर्स में आलिया हमें गंगूबाई के दो अलग-अलग रूप में नज़र आ रही हैं. पहले पोस्टर में आलिया का एक किशोर रूप है जिसमे वे बिंदी लगाए, चोटी रखे 60 के दशक के फैशन में बैठी हुई दिख रही हैं और उनके बगल में एक बन्दूक रखी हुई है. वहीँ दूसरे पोस्टर में बंगाली स्टाइल का तिलक लगाए, नथुनी और गले में एक हार पहने हुए आलिया हमें घूरती हुई नज़र दिख रही हैं जो की सिरहन पैदा करता है. देखिये पोस्टर्स -





दोनों ही पोस्टर्स अद्भुत हैं और अलिया को एक पूरी तरह अलग अवतार में देख कर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गयी हैं. इस फिल्म में आलिया के साथ दमदार अभिनेता विजय राज़ भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे. संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गाडा द्वारा निर्मित गंगुबाई कठियावाड़ी इस साल 11 सितंबर को रिलीज होगी.

End of content

No more pages to load