Bollywood News


'गो गोवा गॉन 2' का ऐलान, जानिये कब होगी रिलीज़!

सैफ अली खान की 2013 में रिलीज़ हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'गो गोवा गॉन' भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने कुछ अलग और नया करने की कोशिश की थी और इस ज़ोम्बी कॉमेडी को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था. तब से ही बीच-बीच में इसके सीक्वल 'गो गोवा गॉन 2' के बारे में चर्चा होती रही है और आखिरकार सैफ के चाहनेवालों के लिए खुशखबरी आ गयी है और फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी गयी है.

जी हाँ, गो गोवा गॉन के सीक्वल की डिमांड काफी समय से उठ रही थी और आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने फैन्स की ये पुकार सुनते हुए गो गोवा गॉन 2 की घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है. इस फिल्म के निर्माता होंगे इरोस इंटरनेशनल और मैडॉक फिल्म्स जो की मार्च 2021 में रिलीज़ होगी यानी एक साल बाद. देखिये पोस्टर -



बता दें की गो गोवा गॉन में सैफ अली खान के साथ कुनाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता भी अहम किरदारों में दिखे थे. फिल्म का निर्देशन किया था राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा और ये 10 मई 2013 को रिलीज़ हुई थी. 19 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

सैफ फिलहाल हमें नितिन कक्कड़ की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' में तब्बू के साथ कई साल बाद स्क्रीन साझा करते दिखेंगे और इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला. जवानी जानेमन के निर्माता हैं जैकी भग्नानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जे शेवाकरमानी और ये 31 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load