मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक - थ्रिलर फिल्म 'मलंग' के ट्रेलर को 10 दिनों से भी कम समय में यू-ट्यूब पर 32 मिलियन से अधिक बार देखा गया है जो की फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को बयान करता है. मलंग इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फ्रेश जोड़ी इसे और भी रोमांचकारी बनाती है.
'चल घर चलें 'के बाद, अब फिल्म का टाइटल ट्रैक 'मलंग' भी जारी हो गया है जो की रोमांस और पागलपन को एक नए स्तर पर ले जाता है. गाने का विडियो काफी आकर्षक है और इसका इसका संगीत भी दमदार है. वीडियो में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री इसे और भी आकर्षक बनाती है. गाने को गाया है वेद शर्मा ने, लिखा है कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने और म्यूजिक दिया है वेद शर्मा ने. देखिये विडियो -
'मलंग' टाइटल ट्रैक: प्यार और जूनून से भरा आदित्य - दिशा का रोमांस
Thursday, January 16, 2020 12:42 IST
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ, मलंग में अनिल कपूर, कुणाल केमू, अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिसलिंज्की, ऐली अवराम और शाद रंधावा भी दिखेंगे. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जे शेवकरमनी द्वारा निर्मित है और 7 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.


