Bollywood News


राज एंड डीके करेंगे 'अवेंजर्स:एन्डगेम' के निर्देशक रुस्सो ब्रदर्स संग काम

राज निदीमोरू एंड कृष्णा डीके जिन्हें हम आम तौर पर बॉलीवुड में राज एंड डीके के नाम से जानते हैं, हमें '99', 'शोर इन द सिटी', 'स्त्री' जैसी हिट और एन्तेर्तैनिंग फ़िल्में दे चुके हैं. पिछले साल दोनों ने वेब सीरीज की दुनिया में मनोज बाजपाई स्टारर एक्शन-ड्रामा 'द फैमिली मैन' से कदम रखा था जो की सुपरहिट रही थी और इसकी कामयाबी देखते हुए अमेज़न प्राइम ने इसे दुसरे सीजन के लिए भी रीन्यू किया है.

अब राज एंड डीके का काम बॉलीवुड के साथ - साथ हॉलीवुड में भी नाम बनाने में कामयाब रहा है और इसीलिए उन्हें 'अवेंजर्स: एन्डगेम' के निर्देशक अन्थोनी और जो रुस्सो ने अपने प्रोडक्शन तले बन रही एक वेब सीरीज का निर्देशन करने के लिए चुना है. यह एक इवेंट सीरीज होगी जिसका नाटाइटल होगा 'सिटाडेल'.



इस खबर से राज एंड डीके के फैन्स काफी खुश हैं और इस सीरीज़ के बारे में बाकी की जानकारी भी जल्द ही सामने आएगी. बता दें की इसके अलावा राज निदिमोरू और कृष्णा डीके सैफ अली खान स्टारर 'गो गोवा गॉन 2' भी डायरेक्ट करेंगे जिसकी घोषणा हाल ही में की गयी है और ये फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load