Bollywood News


तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग आज से होगी शुरु

तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग आज से होगी शुरु
तापसी पन्नू 'सांड की आँख', 'बदला' और 'मन्मर्ज़ियाँ' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं और जल्द ही वे अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म 'थप्पड़' में भी एक दमदार किरदार निभाती हुई दिखेंगी जो की 20 फरवरी को रिलीज़ होगी. इसके अलावा तापसी हमें विनिल मैथ्यू की थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में भी दिखेंगी जिसकी शूटिंग आज से शुरु होने वाली है.

जी हाँ, थोड़ी देर पहले ही फिल्म की मुहूर्त पूजा से पहली तस्वीर सामने आई है और आज से यह फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है. हसीन दिलरुबा के निर्माता हैं आनंद राय और फिल्म में तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मासी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे. ये मेघना गुलज़ार की 'छपाक' के बाद विक्रांत की दूसरी बड़ी फिल्म है जिसका कुछ दिन पहले फर्स्ट लुक सामने आया था -



हसीन दिलरुबा एक थ्रिलर फिल्म होगी जो की इस साल 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इसके अलावा तापसी हमें राहुल ढोलकिया की 'शाबाश मिथु' में भी भारत की विस्फोटक बल्लेबाज़ और पूर्व महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के किरदार में भी नज़र आएंगी जो की इस साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load