Bollywood News


200 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़'

200 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़'
अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड के सबसे कमाऊ सितारे बन गए हैं जिनकी फ़िल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर सोना उगल रही हैं और इस लिस्ट में अगला नाम है उनकी हालिया रिलीज़ गुड न्यूज़ का. राज मेहता की ये फिल्म रिलीज़ के 20 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और धीरे - धीरे अब 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढती नज़र आ रही है जो की जल्दी ही पार भी होने वाला है.

गुड न्यूज़ ने तीसरे हफ्ते में बढ़िया प्रदर्शन जारीर अखते हुए 15.74 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 197.10 करोड़ का बिज़नस कर चुकी है. आज और कल फिल्म की कमाई में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ये फिल्म कल के दिन यानी शनिवार को 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

गौरतलब है की गुड न्यूज़ 200 करोड़ का कारोबार करने वाली अक्षय कुमार की लगातार तीसरी फिल्म होगी और वो भी मात्र पिछले 6 महीनों में. पिछले साल अगस्त में रिलीज़ हुई मिशन मंगल और दिवाली पर रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 ने भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी और लगातार तीन ऐसी फ़िल्में देने वाले सलमान खान के बाद अक्षय दूसरे बॉलीवुड अभिनेता बनेंगे.

बता दें की राज मेहता की गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में दिखे हैं साथ ही आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, अरुणा भाटिया, अपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और अक्षय कुमार और ये फिल्म पिछले साल 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load