Bollywood News


'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ट्रेलर: एक नए ज़माने की प्रेम कहानी!

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ट्रेलर: एक नए ज़माने की प्रेम कहानी!
आयुष्मान खुर्राना फिलहाल बॉलीवुड से सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्हें उनके हटके किरदार और उसके साथ जो मेसेज वो अपनी फिल्मों के ज़रिये देते हैं उनके लिए जाना जाता है. वे लगातार 8 हिट फ़िल्में दे कर बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन चुके हैं और इन आठ में से 3 तो पिछले साल ही आई थी जिसके बाद अब इस साल की शुरुआत भी आयुष्मान दमदार तरीके से करने के लिए तैयार हैं अपनी आगामी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से जिसका ट्रेलर जारी हो चुका है.

2017 में आई फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल, शुभ मंगल ज्यादा सावधान कहानी है दो समलैंगिक पुरुषों की कार्तिक सिंह (आयुष्मान) और अमन त्रिपाठी (जीतेन्द्र कुमार) जो एक दुसरे से मोहब्बत करते हैं. लेकिन इन दोनों के प्यार को कई मुश्किलों से गुज़ारना पड़ता है क्यूंकि अमन के परिवार वाले इनके प्यार के खिलाफ हैं इसलिए क्यूंकि इनका प्यार समाज में निर्धारित प्यार की परिश्भाषा से मेल नहीं खाता. यह फिल्म एलजीबीटी कम्युनिटी को हमारे देश में किन हालात से गुज़ारना पड़ता है यह दर्शाती दिखती है लेकिन एक मज़ेदार तरीके से. देखिये ट्रेलर -



बता दे की शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नीना गुप्ता, गजराज राव, मनुरिशी चड्ढा, सुनीता रजवार, मानवी गगरू, पंखुड़ी अवस्थी, नीरज सिंह और केमियों रोल में भूमि पेड्नेकर भी नज़र आएंगी. हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं आनंद राय, भूषण कुमार, हिमांशु शर्मा, और क्रिशन कुमार और ये 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load