Bollywood News


अमिताभ बच्चन की 'झुण्ड' का दमदार टीज़र जारी!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमें जल्द ही नागराज मंजुले की आगामी फिल्म 'झुण्ड' में गरीब बच्चों की ज़िन्दगी बदलने वाले एनजीओ स्लम सौकर की शुरुआत करने वाले विजय बरसे का किरदार सिल्वर स्क्रीन पे निभाते दिखेंगे. कल फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था और आजवादे के मुताबिक़ फिल्म के निर्माताओं ने टीज़र भी जारी कर दिया है.

टीज़र की शुरुआत होती है शहंशाह की दमदार आवाज़ से जो कहती है "झुण्ड नहीं कहिये सर, टीम कहिये, टीम" जिसके बाद कुछ किशोर लड़के - लडकियां एक साथ ज़बरदस्त अंदाज़ में आगे बढ़ते हुए नज़र आते हैं और बेकग्राउंड में फिल्म का टाइटल ट्रैक सुनाई देता है. टीज़र बढ़िया है जो कीफैन्स की उत्सुकता बढाता हुआ नज़र आता है और जल्द ही झुण्ड का पूरा ट्रेलर भी जारी किया जाएगा. देखिये टीज़र -



'झुण्ड' में हमें अमिताभ बच्चन के साथ - साथ आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है नागराज मंजुले ने और इसके निर्माता हैं, भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, राज हिरेमठ, सविता हिरेमठ और नागराज मंजुले. यह फिल्म हमें इस साल 8 मई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load