Bollywood News


'मुंबई सागा' से जॉन अब्राहम का नया गैंगस्टर लुक आया सामने

'मुंबई सागा' से जॉन अब्राहम का नया गैंगस्टर लुक आया सामने
जॉन अब्राहम जल्द ही हमें संजय गुप्ता की आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में फिर एक बार एक गैंगस्टर अवतार में नज़र आने वाले हैं जिसके लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं. इससे पहले जॉन ने 2013 की फिल्म शूटआउट एट वडाला में भी एक दमदार परफॉरमेंस दी थी और यही कारण है की 7 साल बाद फिर जॉन का इस जौनर में दिखना एक बड़ी बात है.

कुछ दिन पहले ही मुंबई सागा से जॉन के किरदार का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमे वे एक कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आ रहे थे और अब फिल्म से जॉन के एक नया लुक सामने आया है जिसमे वे अपने दमदार लुक में काला कुर्ता पजामा पहने हुए बुलेट मोटर साइकिल के साथ खड़े हुए काफी दिलचस्प दिख रहे हैं. देखिये -


मुंबई सागा एक मल्टीस्टारर क्राइम-ड्रामा फिल्म है जिसमे जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, काजल अगरवाल, रोहित रॉय, समीर सोनी, अमोल गुप्ते, शर्मन जोशी, पंकज त्रिपाठी, और इवान रॉड्रिग्ज़ में अहम् किरदारों में दिखेंगे. संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर और ये 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load