Bollywood News


200 करोड़ की तरफ बढ़ रही अजय - सैफ की तानाजी!

200 करोड़ की तरफ बढ़ रही अजय - सैफ की तानाजी!
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म तानाजी का ताबड़तोड़ बिज़नस बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है और अब ये फिल्म तेज़ी से डबल सेंचुरी लगाने की तरफ बढ़ रही है. जी हाँ, पहले हफ्ते में लगभग 130 करोड़ का बिज़नस करने के बाद ओम राउत की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है और 190 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर तानाजी के दूसरे हफ्ते की कमाई का ब्यौरा दिया है. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.39, रविवार को, 22.12, सोमवार - 8.17, मंगलवार - 7.72 और बुधवार को 7.09 करोड़ की कमाई कर के अब तक कुल 190.43 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जुटा लिए हैं. देखिये -



तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल के साथ ही शरद केलकर, ल्युक केनी, पद्मावती, शशांक शेंदे, देवदत्त नागे, अजिंक्य देओ और नेहा शर्मा भी अहम् किरदारों में दिखे हैं, ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं अजय देवगन, भूषण कुमार और क्रिशन कुमार और जल्द ही ये अजय देवगन की 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बनने वाली है.

फ़िलहाल अजय की अगली फिल्म होगी अभिषेक दुधैय्या की वॉर-ड्रामा 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' जिसमे वे संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर. एमी विर्क, प्रणिता सुभाष, महेश शेट्टी और राहुल चौधरी के साथ दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, गिनी खनुजा, वजीर सिंह, अभिषेक दुधैय्या और कुमार मंगत पाठक और ये रिलीज़ होगी इस साल 14 अगस्त को.

End of content

No more pages to load