Bollywood News


अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को मिली नयी रिलीज़ डेट

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को मिली नयी रिलीज़ डेट
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लगातार 200 करोड़ी फ़िल्में दिए जा रहे हैं और इस साल भी उनका फिल्म लाइन अप काफी तगड़ा है जिसकी हर एक फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इन फिल्मों में रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', राघव लॉरेन्स की 'लक्ष्मी बम' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' शामिल हैं, इसके अलावा अक्षय हमें एक्शन-थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम भी दिखेंगे जिसे अब एक नयी रिलीज़ डेट मिल गयी है.

ये फिल्म पहले जनवरी 2021 में रिलीज़ होनी थी लेकिन अब अक्षय की एक और फिल्म 'बच्चन पाण्डेय' 22 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसीलिए बेल बॉटम की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा कर अब 2 अप्रैल 2021 कर दिया गया है. इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने फैन्स को इन्स्टाग्राम के ज़रिये दी, देखिये -



रंजित तिवारी के निर्देशन में बन रही बेल बॉटम 80 के दशक की एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसकी बाकि स्टारकास्ट के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है. इस फिल्म के निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी.

End of content

No more pages to load