Bollywood News


'शाबाश मिथु' से जारी हुआ तापसी का जानदार फर्स्ट लुक पोस्टर

तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग का जलवा हमें 'मन्मर्ज़ियाँ', 'बदला' और पिछले साल रिलीज़ हुई 'सांड की आँख' में दिखा चुकी हैं. जल्द ही वे हमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज़ मिताली राज का किरदार निभाती हुई दिखेंगी उनकी आगामी बायोपिक फिल्म 'शाबाश मिथु' में जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आखिरकार जारी हो गया है.

जी हाँ, थोड़ी देर पहले ही तापसी ने इन्स्टाग्राम पर शाबाश मिथु से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है जिसमे वे मिताली राज के किरदार में शॉट लगाती हुई आँखों में जूनून लिए काफी जानदार लग रही है. पोस्टर बेहद आकर्षक है और इसे देख कर लगता है की हमें अब एक और दिलचस्प बायोपिक देखने को मिलने वाली है. देखिये पोस्टर -



बता दें की शाबाश मिथु एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन 'परज़ानिया' और 'रईस' जैसी फ़िल्में बनाने वाले राहुल ढोलकिया ने किया है. फिल्म के निर्माता हैं वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और ये फिल्म हमें अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load