Bollywood News


गोवा एअरपोर्ट पर गुस्से में सलमान ने छीना फैन का फ़ोन, विडियो वायरल

गोवा एअरपोर्ट पर गुस्से में सलमान ने छीना फैन का फ़ोन, विडियो वायरल
सलमान खान को उनकी रिकॉर्डतोड़ फिल्मों के अलावा उनके गुस्से के लिए भी जाना जाता है और जब भाई को गुस्सा आता है तो सामने चाहे उनका फैन की क्यूँ का खड़ा हो वो गुस्सा उसी पर निकल जाता है. जी हाँ, ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में गोवा एअरपोर्ट पर जब सलमान एयरपोर्ट से बाहार निकल रहे थे और एक फैन ने उन्हें देख कर उनके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की.

एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे सलमान खान एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नज़र आ रहे हैं और सफ़ेद जैकेट में एक फैन उनके आगे - आगे चल रहा है जो की अपने फ़ोन से सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी सलमान गुस्से में आगे बढ़ कर झट से उसका फ़ोन छीन लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. एक ट्विटर यूजर ने ये विडियो साझा किया है, देखिये -



इस पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं जिनमे से एक ये भी है की सलमान की आखिरी फिल्म चली नहीं इसलिए उनका मूड ठीक नहीं है. बता दें की सलमान की दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी और 150 करोड़ के आस - पास ही सिमट के रह गयी. वे जल्द ही प्रभु देवा की साथ उनकी आगामी फिल्म राधे में दिखेंगे.

राधे: यौर मोस्ट वांटेड भाई के निर्माता हैं सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री, और सलमान खान फिल्म में 'भारत के बाद फिर एक बार सलमान और दिशा की जोड़ी देखने को मिलेगी. साथ ही रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भरत, गौतम गुलाटी, अर्जुन कानूनगो और ज़रीना वहाब भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load