Bollywood News


'गन्दी बात 2' के बाद अन्वेषी जैन दिखेंगी इस वेब सीरीज़ में

'गन्दी बात 2' के बाद अन्वेषी जैन दिखेंगी इस वेब सीरीज़ में
मॉडल और अभिनेत्री अन्वेषी जैन के वैसे तो लाखों चाहनेवाले हैं मगर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'गन्दी बात 2' से मिली ज़बरदस्त कामयाबी के बाद से उनके ये चाहनेवाले लाखों से बढ़ कर करोड़ों में हो गयी हैं. आप भी अगर इन्ही में से एक हैं तो आपके लिए अन्वेषी जैन से जुडी एक और खुशखबरी आ गयी है. जी हाँ, हाल की ख़बरों के मुताबिक़ अन्वेषी जल्द ही हमें बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ काम करती दिखेंगी.

बात हो रही है विक्रम भट्ट की आगामी वेब सीरीज़ की जिसके लिए उन्होंने अन्वेषी जैन को चुना है. खबर के मुताबिक़ अन्वेषी ने इस सीरीज में अपने किरदार के लिए शूटिंग भी ख़त्म कर ली है और जल्द ही वे हमें एक और दमदार और दिलचस्प किरदार में नज़र आने वाली हैं जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है. ये खबर अन्वेषी ने खुद इन्स्टाग्राम के ज़रिये साझा की -



इस वेब सीरीज की रिलीज़ डेट अब तक सामने नहीं आई है मगर चर्चा है की ये मार्च के बाद हमें देखने को मिल सकती है. अन्वेषी, जो की हिंदी के साथ ही गुजरती और तेलुगु इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. 2018 में रिलीज़ हुए उनकी वेब सीरीज 'गन्दी बात 2' के बाद वे गूगल पर उस साल सबसे ज्यादा खोजी गयी भारतीय महिला बन गयी थी. इसके अलावा अन्वेषी हमें जल्द ही तमिल इंडस्ट्री और नेटफ्लिक्स के साथ भी काम करती दिखेंगी.

End of content

No more pages to load