इम्तिआज़ अली 11 साल के बाद लव आज कल (2009) का सीक्वल 'लव आज कल (2020)' लेकर आ रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ज़बरदस्त जोड़ी को साथ देखने के बाद से फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. उसपे फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढा रहा है और 'शायद' के बाद निर्माताओं ने अब फिल्म का नया गाना 'हाँ मैं गलत' जारी कर दिया है.
ये गाना और इसका विडियो दोनों ही काफी ज़बरदस्त हैं और ट्विस्ट से भरपूर हैं. ट्विस्ट का मतलब यहाँ लव आज कल (2009) के गाने 'ट्विस्ट' से है जिसे इस गाने में बड़े ही दिलचस्प तरीके से इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी आकर्षक बना रहा है. ये गाना एक बहरीन डांस ट्रैक है और इसमें सबसे बढ़िया चीज़ है सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी जो आपको भी थिरकने पे मजबूर कर देगी. देखिये विडियो -
इस गाने को गाया है अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने, लिखा है इरशाद कामिल ने और संगीत दिया है प्रीतम ने. लव आज कल (2020) में भी पिछली फिल्म की ही तरह हमें दो युगों की 2 अलग - अलग प्रेम कहानियां देखने को मिलेंगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ ही रणदीप हूडा और अरुशी शर्मा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. इम्तिआज़ अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन और इम्तिआज़ अली और ये 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.
लव आज कल के गाने 'हां मैं गलत' में कार्तिक - सारा का 'ट्विस्ट'
Wednesday, January 29, 2020 15:24 IST


