Bollywood News


एकता कपूर और भूषण कुमार ने 'एक विलन' के सीक्वल के लिए मिलाया हाथ

एकता कपूर और भूषण कुमार ने 'एक विलन' के सीक्वल के लिए मिलाया हाथ
2014 में रिलीज़ हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'एक विलन' सुपरहिट रही थी और इसका म्यूज़िक भी. पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी की फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी अब 6 साल के बाद इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं और आखिरकार अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो गयी है.

जी हाँ, एकता कपूर और भूषण कुमार ने एक विलन के सीक्वल के लिए हाथ मिला लिया है और दोनों मिल कर इस फिल्म के निर्माण करेंगे. फिल्म के टाइटल या स्टारकास्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है मगर इसकी रिलीज़ डेट सामने आ गयी है और ये फिल्म हमें 8 जनवरी 2021 को देखने को मिलेगी. टी सीरीज़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की घोषणा हुई है. देखिये -



सीक्वल का निर्देशन मोहित सूरी ही करेंगे और बता दें की अफवाहें ये भी सुनने को मिली थी की एक विलन 2 में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और दोनों ही अभिनेता नेगेटिव किरदारों में होंगे जिनका मुकाबला एक दुसरे से होगा. जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट और बाकि टीम का भी खुलासा किया जाएगा.

End of content

No more pages to load