Bollywood News


हॉट डेनिम्स में दिखा अलाया ऍफ़ का दिलकश अवतार!

हॉट डेनिम्स में दिखा अलाया ऍफ़ का दिलकश अवतार!
सैफ अली खान की आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जवानी जानेमन' से अलाया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. जवानी जानेमन के ट्रेलर को दमदार रेस्पौंस मिला है और साथ ही ट्रेलर में अलाया के किरदार और एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब जल्द ही उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का आपका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है क्यूंकि फिल्म कल रिलीज़ होने जा रही है.

अलाया बॉलीवुड अभिनेत्री की पूजा बेदी की बेटी और दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की नाती हैं जिसका मतलब है उनके डीएनए में ही एंटरटेनमेंट और प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है. अलाया जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही वे खूबसूरत भी हैं और उनकी लेटेस्ट इन्स्टाग्राम पोस्ट इस बात का सुबूत है जिन्हें देखने के बाद उन पर से आपकी नज़रें नहीं हटेंगी. अलाया इन तस्वीरों में डेनिम स्कर्ट - जैकेट में बेहद आकर्षक लग रही हैं और साथ ही उनके हाई हील्स उनकी पेर्सोंलिटी और खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं. देखिये -



बता दें की कल रिलीज़ होने जा रही अलाया की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान के साथ ही तब्बू, कुबरा सैत, चंकी पाण्डेय, कुमुद मिश्रा, रमीत संधू, फरीदा जलाल और किकु शारदा भी अहम किरदारों में दिखेंगे. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और सैफ अली खान. जवानी जानेमन कल यानी 31 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load