Bollywood News


बाग़ी 3 की शूटिंग ख़त्म, श्रद्धा ने साझा की टाइगर - रितेश संग तस्वीर

बाग़ी 3 की शूटिंग ख़त्म, श्रद्धा ने साझा की टाइगर - रितेश संग तस्वीर
2016 में रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर 'बाग़ी' के बाद फिर एक बार दोनों की दमदार जोड़ी हमें बाग़ी 3 में नज़र आने वाली है. 4 साल बाद दोनों टाइगर और श्रद्धा को एक साथ देखने के लिए फैन्स काफी उत्सुक हैं और अब इंतज़ार के दिन ज्यादा नहीं बचे हैं क्यूंकि मार्च में ये फिल्म रिलीज़ होने वाली है और फिल्म की शूटिंग भी अब पूरी तरह ख़त्म हो चुकी है.

श्रद्धा कपूर ने कल शाम ही इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वे, टाइगर श्रॉफ, साजिद नडीआडवाला और रितेश देशमुख बाग़ी 3 की टीम के साथ शूटिंग का रैप अप केक काटते हुए नज़र आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'Last day on #BAAGHI3 What an amazing time with such a beautiful & loving team. Have had such an incredible time 💟'. देखिये -



बाग़ी 3 में टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख भाइयों के किरदार में दिखेंगे और ये पहला मौका है जब दोनों अभिनेता एक साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म इसलिए भी ख़ास है क्यूंकि ये पहली बार होगा जब पिता-पुत्र टाइगर व जैकी श्रॉफ एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे क्यूंकि जैकी फिल्म में भी टाइगर के पिता का रोल निभा रहे हैं.

अहमद खान के निर्देशन में बनी बागी 3 में अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, सतीश कौशिक, चंकी पाण्डेय, अखिलेन्द्र मिश्रा और अन्नू कपूर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और ये हमें इस साल 6 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load