Bollywood News


जारी हुआ करण जोहर की तख़्त का प्री-टीज़र, ये रही रिलीज़ डेट!

जारी हुआ करण जोहर की तख़्त का प्री-टीज़र, ये रही रिलीज़ डेट!
करण जोहर फिलहाल अपनी मेगा बजट फिल्म तख़्त पर काम कर रहे हैं जिसकी जल्द ही शूटिंग भी शुरु होने वाली है. यह फिल्म लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है जिसका कारण इसका टॉपिक और इसकी दमदार स्टारकास्ट है जिसमे अनिल कपूर, करीना कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भी कई नाम शामिल हैं. दर्शक काफी समय से फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और आखिर इसके प्री-टीज़र के साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा हो गयी है.

करण जोहर की तख़्त को देखने के लिए आपको लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये फिल्म 24 दिसम्बर 2020 को रिलीज़ होगी. मुग़ल काल पर बन रही इस फिल्म का आकर्षक प्री-टीज़र भी सामने आ गया है जिसे रणवीर सिंह ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर साझा किया है, देखिये -



बता दें की करण जोहर की 'तख़्त' मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के बाद सल्तनत और तख़्त के लिए शाहजहाँ के बेटों के बीच हुई जंग पर आधारित होगी जिसमे अनिल कपूर, करीना कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेड्नेकर नज़र आएँगे. इस फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर और ये 24 दिसम्बर 2021 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load