Bollywood News


जवानी जानेमन ने पहले वीकेंड कमाए इतने करोड़!

सैफ अली खान की हालिया रिलीज़ कॉमेडी फिल्म जवानी जानेमन को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोंनो से ही अच्छा रेस्पौंस मिल रहा है. लम्बे समय के बाद सैफ की कोई फिल्म है जिसे काफी तारीफ मिली है और साथ ही फिल्म ठीक - ठाक प्रदर्शन भी कर रही है जो की सैफ की डगमगाते हुए करियर के लिए गुड न्यूज़ हैं और साथ ही इसे फिल्म से डेब्यू करने वाली अलाया ऍफ़ के लिए भी.

जी हाँ पूजा बेदी की सुपुत्री अलया फर्नीचरवाला ने नितिन कक्कड़ की जवानी जानेमन से बॉलीवुड में कदम रखा है और लगता है उनके साथ सैफ और तब्बू का लम्बे अरसे बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखना दर्शकों को भा रहा है. जवानी जानेमन ने पहले दिन ठीक - ठाक ओपनिंग लेते हुए 3.24 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को बढ़ोतरी दिखाते हुए 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को 5.04 करोड़. कुल मिलाकार अब तक फिल्म 12.83 करोड़ कमा चुकी है और ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी -



नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया के साथ ही कुमुद मिश्र, कुबरा सैत, फरीदा जलाल, चंकी पाण्डेय, रामीत संधू, और किकु शारदा भी नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं सैफ अली खान, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, और जे शेवकरमानी. जवानी जानेमन 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load