Bollywood News


आखिर 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा, 4 दिसम्बर को देगी दस्तक!

आखिर 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा, 4 दिसम्बर को देगी दस्तक!
जी हाँ, 2018 में में घोषित हुई निर्देशक अयान मुख़र्जी की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की ही नहीं बल्कि पिछले साल की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. जी हाँ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुना जैसे बड़े सितारों से लदी इस फिल्म का दर्शक लम्बे अरसे से इंतज़ार कर रहे हैं और आखिर कार 2 साल के इंतज़ार के बाद फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आ ही गयी है.

इसका खुलासा भी फिल्म की टीम ने बड़े दिलचस्प अंदाज़ में किया. अलिया भट्ट ने कल इन्स्टाग्राम पर एक विडियो साझा किया. वे विडियो शूट कर रही हैं और रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी और शहंशाह अमिताभ बच्चन एक साथ बैठे हैं. रणबीर अयान से पूछते हैं की 'भाई बता दे कब रिलीज़ होगी फिल्म, मेरे मां बाप भी मुझे पूछ रहे हैं", जिस पर अयान कहते हैं की `हम कुछ नया कर रहे हैं और इसमें टाइम लगता है`. देखिये पूरा विडियो:



बता दें की अयान मुख़र्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और नागार्जुन के साथ ही मौनी रॉय, प्रतीक बब्बर, डिंपल कपाड़िया, दिव्येंदु, विशाल करवर, राशि मॉल और केमियो रोल में शाहरुख ख्नान भी नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, अपूर्वा मेहता और नमित मल्होत्रा और ये फिल्म 4 दिसम्बर, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load