Bollywood News


'थलाइवी' के नए पोस्टर में कंगना दिखी जयललिता के फिल्मी अवतार में

'थलाइवी' के नए पोस्टर में कंगना दिखी जयललिता के फिल्मी अवतार में
कंगना रनौत जल्द ही हमें तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेत्री स्वर्गीय जयललिता के किरदार में उनकी आगामी फिल्म 'थलाइवी' में नज़र आएंगी. फिल्म से कंगना के फर्स्ट लुक और नाउन्स्मेंट टीज़र को दर्शक ने ख़ूब पसंद किया और इनके बाद अबी फिल्म से कंगना का नया लुक सामने आया है जिसमे वे जयललिता के फ़िल्मी अवतार में दिख रही हैं.

जयललिता अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थी खासकर साउथ इंडियन फिल्मों की और थलाइवी के नए लुक में कंगना हमें जयललिता के उसी फिल्मी रूप में ट्रेडिशनल डांस फॉर्म भरतनाट्यम करती हुई नज़र आ रही हैं. कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर थलाइवी से उनका ये नया लुक साझा किया, देखिये:



बता दें की एएल विजय के निर्देशन में बन रही फिल्म थलाइवी में कंगना रनौत के साथ अरविन्द स्वामी, प्रियमणि और प्रकाश राज भी मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी और शैलेश आर सिंह और ये फिल्म हमें 26 जून 2020 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखने को मिलेगी.

कंगना की हालिया रिलीज़ पंगा को बॉक्स ऑफिस पर ठीक - ठाक ही प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म ने अब तक 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. अश्विनी अईयर तिवारी के निर्देशन में बनी पंगा में कंगना रनौत के साथ जस्सी गिल, नीना गुप्ता, रिचा चड्ढा और याग्य भसीन भी अहम् किरदारों में दिखे हैं.

End of content

No more pages to load