Bollywood News


करीना और कार्तिक ने बिखेरा मनीष मल्होत्रा के शो में हॉटनेस का जलवा

करीना और कार्तिक ने बिखेरा मनीष मल्होत्रा के शो में हॉटनेस का जलवा
कार्तिक आर्यन फिलहाल बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय बन गए हैं जिनकी हर जगह डिमांड है. चाहे वह फ़िल्में हों या फिर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो हो. जी हाँ, हाल ही में कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान ने एक साथ अपना जलवा बिखेरा ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर हैदराबाद में जहाँ दोनों ने रैंप पर अपने हॉट अंदाज़ से आग लगा दी.

कार्तिक आर्यन ने इस फैशन इवेंट से इन्स्टाग्राम पर अपनी और करीना कपूर की तस्वीरें भी साझा की जिनमे दोनों ही एक साथ पारंपरिक ड्रेस में काफी हॉट और आकर्षक लग रहे हैं और खासकर करीना कपूर खान से तो आपकी नज़रें ही नहीं हटेंगी. कार्तिक ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा 'जब वीर मेट गीत', देखिये -

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



View this post on Instagram

Jab Veer Met Geet 💙

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



फिलहाल कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल (2020)' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनकी 2009 रिलीज़ लव आज कल का सीक्वल है जिसमे कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी पहली बार एक साथ दिखेगी. साथ ही फिल्म में रणदीप हूडा और अरुशी शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन और इम्तिआज़ अली और ये 14 फरवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load