Bollywood News


बाग़ी 3 से टाइगर का बेहद दमदार पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर!

बाग़ी 3 से टाइगर का बेहद दमदार पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर!
टाइगर श्रॉफ खुद को 'बाग़ी', 'बाग़ी 2' और 'वॉर' से बॉलीवुड के नए एक्शन स्टार के रूप में साबित और स्थापित दोनों कर चुके हैं. फिलहाल फैन्स टाइगर की आगामी एक्शन और बाग़ी सीरीज की अगली फिल्म 'बाग़ी 3' का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं और आखिर इंतजार की घडी अब जल्द ही ख़त्म होगी क्यूंकि फिल्म क्स नया पोस्टर जारी हो गया और साथ ही इसका ट्रेलर कब रिलीज़ होगा इसका खुलासा भी कर दिया गया है.

टाइगर श्रॉफ ने कुछ देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ नागी 3 का नया पोस्टर साझा किया है जिसे देख कर ये अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है की इस बार टाइगर दर्शकों के लिए एक ताबड़तोड़ एक्शन-थ्रिलर लेकर आने वाले हैं. पोस्टर में टाइगर तीन - तीन टैंक्स के सामने अकेले खड़े नज़र आ रहे हैं जो की दर्शकों के उत्साह को चरम पर लेकर जाने वाला है. साथ ही टाइगर ने ये भी बताया है की फिल्म का ट्रेलर 6 फरवरी को जारी होगा. देखिये पोस्टर -



बता दें की अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बाग़ी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर फिर एक बार नज़र आएंगी और साथ ही रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, सतीश कौशिक, अखिलेन्द्र मिश्रा, चंकी पाण्डेय, और अन्नू कपूर भी नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और ये रिलीज़ होगी 6 मार्च 2020 को.

End of content

No more pages to load