Bollywood News


जवानी जानेमन के बाद, जैकी भगनानी और नितिन कक्कड़ फिर आएँगे साथ!

निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक नितिन कक्कड़ ने पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी नवीनतम फिल्म जवानी जानेमन को दर्शकों का अच्छा रेस्पौंस मिला है जिसे लेकर दोनों ही काफी खुश हैं. इस फिल्म से अभिनेत्री अलाया एफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और साथ ही सैफ अली खान और तब्बू की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है.

जैकी भगनानी फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने निर्देशक नितिन कक्कड़ के साथ फिर एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है. जैकी और नितिन दोनों जल्द ही एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म के पटकथा पर काम जारी है और इस साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर होगी।

जैकी कहते हैं, "मुझे नितिन सर का काम हमेशा से बहुत पसंद है और इस बात की मुझे बहुत खुशी है कि हम पूजा एंटरटेनमेंट के साथ फिर से काम कर रहे हैं। अभी फिल्म पटकथा शुरूआती चरण में है, मैं हमेशा से एक स्पोर्ट्स ड्रामा बनाना चाहता था, और नितिन कक्कड़ के साथ निर्माण करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।'

End of content

No more pages to load