Bollywood News


अरमान और अनीसा के रिसेप्शन पे दिखा शाहरुख़ और गौरी खान का रोमांटिक अंदाज़

अरमान और अनीसा के रिसेप्शन पे दिखा शाहरुख़ और गौरी खान का रोमांटिक अंदाज़
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के बाद कल शाम रिसेप्शन का आयोजन किया गया जहां पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की. रिसेप्शन पर इतने सितारों के साथ आने से चार चाँद तो लगे ही साथ ही कई सेलेबस ने स्टेज पर दमदार डांस परफॉरमेंसेस भी दी जिनके विडियो सोशल मीडिया और इन्टरनेट पर ख़ूब वायरल हुए जा रहे हैं.

रिसेप्शन में शाहरुख़ खान और गौरी खान, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, नीतू कपूर, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, रानी मुख़र्जी, शिल्पा शेट्टी, आनन्या पांडे, अर्जुन कपूर करण जोहर, किआरा अडवाणी, अनिल कपूर सोनम कपूर सहित कई और सितारे दिखे. मगर सबसे चर्चा शाहरुख़ खान, करण जोहर और गौरी खान की 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरारे' पर परफॉरमेंस की हो रही है.

शाहरुख़, गौरी और करण एक साथ इस गाने पर ज़बरदस्त डांस करते हुए स्टेज पर नज़र आ रहे हैं और बेकग्राउंड में सीतियं और तालियों का शोर बता रहा है की शाम कितनी मज़ेदार रही. इसके साथ ही शाहरुख़ और गौरी ने और भी कई गानों पर परफॉर्म किया और साथ ही करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ करण जोहर ने भी कभी ख़ुशी गम के ट्रैक 'बोले चूड़ियाँ' पर परफॉरमेंस दी. देखिये विडियो -





बता दें की अभिनेता अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे थे और पिछले साल जुलाई में दोनों की सगाई हुई थी. बीते 3 फरवरी को दोनों शादी बंधन में बन गए और कल की शाम दोनों की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था.

End of content

No more pages to load