Bollywood News


बाग़ी 3 का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर!

बाग़ी 3 का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर!
टाइगर श्रॉफ पिछले साल 'वॉर' में ऋतिक रॉशान के साथ धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में वापस लौटने वाले हैं उनकी आगामी फिल्म बाग़ी 3 में. बाग़ी सीरीज़ की इस अगली फिल्म में एक बार फिर उनकी और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नज़र आएगी जिसे लेकर फैन्स बेहद उत्सुक है. कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था और अब एक नए मोशन पोस्टर के साथ ही इसका ट्रेलर कब जारी होगा ये खुलासा भी कर दिया गया है.

थोड़ी देर पहले ही टाइगर श्रॉफ ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये बाग़ी 3 नया मोशन पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया जो की और भी दमदार है लग रहा है. बता दें की बाग़ी 3 में बाग़ी 2 से टाइगर के किरदार रॉनी की आगे की कहानी दिखाई जाएगी और फिल्म का ट्रेलर हमें कल सुबह 11 बजे देखने को मिलने वाला है. फिलहाल देखिये बाग़ी 3 का मोशन पोस्टर -



अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म बाग़ी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ हमें रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, सतीश कौशिक, अखिलेन्द्र मिश्रा, चंकी पाण्डेय, और अन्नू कपूर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और ये 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load