Bollywood News


मुंबई सागा से पुलिस ऑफिसर के रूप में दमदार लग रहे इमरान हाशमी

मुंबई सागा से पुलिस ऑफिसर के रूप में दमदार लग रहे इमरान हाशमी
'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी दमदार फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक संजय गुप्ता फिर एक बार अपनी खासियत गैंगस्टर-ड्रामा जौनर में वापसी करने वाले हैं उनकी आगामी फिल्म मुंबई सागा से. संजय इस फिल्म में 'शूटआउट एट वडाला' के 7 साल बाद फिर से जॉन अब्राहम के साथ काम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म से जॉन का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया था और बारी है इमरान हाश्मी की.

लग तो यही रहा था की इमरान भी जॉन की ही तरह एक गैंगस्टर के अवतार में दिखेंगे लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है की इमरान इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखेंगे और उनका फर्स्ट लुक भी बेहद आकर्षक और दमदार है. ऐसे लुक में इमरान हमें पहले कभी नहीं दिखे हैं और उनके फैन्स को ये ज़रूर पसंद आएगा. संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इमरान हाश्मी का फर्स्ट लुक साझा किया, देखिये -





बता दें की मुंबई सागा 90 के दशक के बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी दर्शाएगी. फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी के साथ जैकी श्रॉफ, काजल अगरवाल, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी, अमोल गुप्ते, शर्मन जोशी, पंकज त्रिपाठी और इवान रॉड्रिग्ज़ भी नज़र आएँगे. इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर और ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load