Bollywood News


मलंग की दमदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़!

मलंग की दमदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़!
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर मोहित सूरी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म मलंग आखिरकार रिलीज़ हो गयी है. इस फिल्म का दर्शकों को लम्बे समय से इंतज़ार था और पोस्टर से लेकर ट्रेलर और फिल्म के गानों को भी दर्शकों का ज़बरदस्त रेस्पौंस मिला. फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है और आइये अब देखते हैं की इसका पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा.

मलंग आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की एक साथ पहली फिल्म है और ये साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यु ही मिले लेकिन फिर भी दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है क्यूंकि मलंग ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जो की बढ़िया है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, देखिये -



बता दें की मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ ही अनिल कपूर, कुनाल केम्मू, अमृता खानविलकर, एली अवराम और शाद रंधावा भी अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जे शेवकरमानी. मलंग ने 7 फरवरी यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक दी है.

End of content

No more pages to load