Bollywood News


रणबीर कपूर और अलिया भट्ट जल्द करेंगे शादी, तैयारियां शुरु!

जी हाँ, इस साल लाखों दिल टूटने वाले क्यूंकि जिस पल का रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के फैन्स और घरवाले लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं वो इस साल आखिरकार आने वाला है. रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में हैं और हालिया ख़बरों के मुताबिक़ जल्द ही ये दोनों लव-बर्ड्स अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं.

राजीव मासंद की ओपन मैगज़ीन की एक खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज़ होने के बाद ही शादी करेंगे. खबर के अनुसार दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शरू कर दी हैं और अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को पहले ही शादी के लिए समय निकालने के लिए भी कह दिया है.

बता दें की रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के परिवार के सदस्य कई बार एक साथ दिख चुके हैं और शादी की ख़बरों ने और जोर पकड़ा जब हाल ही में अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के रिसेप्शन पर अलिया भट्ट रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर के साथ पहुंची थी और तीनो ही एक साथ काफी खुश भी दिख रहे थे.

गौरतलब है की रणबीर कपूर और अलिया भट्ट हमें इस साल पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएँगे अयान मुख़र्जी की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अकिनेनी नागार्जुन, मौनी रॉय और भी कई कलाकार नज़र आएँगे. ब्रह्मास्त्र के निर्माता हैं करण जोहर, रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, अपूर्वा मेहता और नामित मल्होत्रा और ये फिल्म 4 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load