Bollywood News


अली अब्बास ज़फर की फिल्म में सुपरहीरोइन बनेंगी कैटरिना!

अली अब्बास ज़फर की फिल्म में सुपरहीरोइन बनेंगी कैटरिना!
कैटरिना कैफ ने अपने 15 साल से भी ज्यादा लम्बे फिल्मी करियर के दौरान कई अलग - अलग तरह के किरदार निभाये हैं. वे हमें, ड्रामा, रोमांस, एक्शन सब कुछ करती हुई सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आ चुकी हैं और अब कुछ बाकी है तो वो है सुपरहीरो बनना, जो की हालिया ख़बरों के अनुसार वे जल्द ही बनने वाली हैं अली अबबस ज़फर की अगली फिल्म में.

जी हाँ, कैटरिना कैफ जो की अली अब्बास ज़फर के साथ 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' में काम कर चुकी हैं अफवाहों के मुताबिक़ जल्द ही उनकी अगली फिल्म में एक सुपरहीरोइन का किरदार निभाएंगी. ये भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म होगी जिसे आगे चल एक फिल्म फ्रैंचाइज़ी के तौर पर डेवलप किया जाएगा. फिल्म की थीम या किसी और जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है मगर इसकी शूटिंग इस साल मई से शुरु हो सकती है.

कैटरिना फिलहाल अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरिना की जोड़ी हमें 10 साल के बाद फिर एक साथ नज़र आएगी जिसे लेकर इनके चाहनेवाले काफी एक्साइटेड हैं. सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी बाजीराव सिंग्हम और सिम्बा के रूप में केमियो रोल में दिखेंगे.

साथ ही सूर्यवंशी में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायज़ादा, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, निकितिन धीर, और विवान भटेना भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. सूर्यवंशी के निर्माता हैं रोहित शेट्टी, अरुणा भाटिया, करण जोहर और अपूर्व मेहता और ये फिल्म इस साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load