Bollywood News


सलमान के संग 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखेंगी पूजा हेगड़े

सलमान के संग 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखेंगी पूजा हेगड़े
सलमान खान फिलहाल प्रभु देवा के साथ अपनी आगामी फिल्म राधे: यौर मोस्ट वांटेड कॉप की शूटिंग कर रहे हैं जो की इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है. फैन्स इस फिल्म को लेकर खासे उत्सुक हैं क्यूंकि फिल्म में सलमान लम्बे अरसे के बाद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे और साथ ही दिशा पाटनी भी उनके साथ फिर एक बार नज़र आएंगी.

इसके अलावा सलमान अगले साल हमें हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी की अगली एक्शन - ड्रामा फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नज़र आएँगे जिसे लेकर फैन्स काफी उत्सुक हैं. कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान हमें एक डबल रोल में नज़र आएँगे और अब फिल्म से जुडी एक और दिलचस्प खबर सामने आ गयी है. बात हो रही है पूजा हेगड़े की जो की सलमान खान के साथ इस फिल्म में मुख्य अभनेत्री के रूप में नज़र आएंगी. यह पहला मौका होगा जब पूजा हेगड़े और सलमान खान एक साथ काम करते दिखेंगे. बॉलीवुड क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.



गौरतलब है की पूजा हेगड़े फरहाद सामजी के साथ हाउसफुल 4 में भी पहले काम कर चुकी हैं और यह दूसरा मौका जब दोनों एक साथ आएँगे. कभी ईद कभी दिवाली के निर्माता हैं सलमान खान और साजिद नडीआडवाला और ये फिल्म हमें अगले साल ईद के मौके पर देखने को मिलेगी. फिलहाल सलमान की अगली फिल्म है प्रभु देवा की 'राधे' जिसमे उनके साथ दिशा पाटनी, रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भारत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. ये फिल्म 22 मई 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load