Bollywood News


अंग्रेजी मीडियम से इरफ़ान के मेसेज के साथ जारी हुआ पोस्टर, कल दिखेगा ट्रेलर!

2017 में रिलीज़ हुई साकेत चौधरी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हिंदी मीडियम उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इरफान खान, सबा कमर और दीपक डोबरियाल समेत हर कलाकार ने फिल्म में अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया था. अब 3 साल के बाद आखिर हमें हिंदी मीडियम का सीक्वल अंग्रेजी मीडियम दिखने वाला है जिसे लेकर फैन्स काफी उत्सुक हैं क्यूंकि फिल्म में इरफ़ान खान और करीना कपूर एक साथ दिखेंगे और अब फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है.

जी, इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला क्यूंकि अंग्रेजी मीडियम से इरफ़ान खान और राधिका मदान का फर्स्ट लुक प्सोटर सामने आ गया है जसमे इरफ़ान हमें एक रॉयल ब्रिटिश गार्ड के दिलचस्प रूप में मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं और राधिका मदान एक अकूली लड़की के रूप में उनके गले लगते हुए दिख रही हैं. पोस्टर में दोनों कलाकारों का लुक ज़बरदस्त है और दर्शकों का उत्साह बढाता हुआ दिख रहा है. फिल्म का ट्रेलर कल यानी 13 फरवरी जारी होगा फिलहाल देखिये पोस्टर -



इसके साथ ही फिल्म की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने एक इरफ़ान खान का एक विडियो मेसेज भी जारी किया है जिसमे इरफ़ान अंग्रेजी मीडियम के बारे में अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए फिल्म के दृश्यों के साथ दिखाई और सुनाई दे रहे हैं. इरफ़ान पिछले एक साल से ज्यादा समय से अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं और उनका ये मेसेज आपका दिल छु लेगा और आपके दिल से उनके लिए दुआ ज़रूर निकलेगी. देखिये विडियो -



बता दें की अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान खान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, पंकज त्रिपाठी, किकु शारदा, रणवीर शोरे, डिंपल कपाड़िया और भी कई कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है होमी अदजानिया ने और इसके निर्माता हैं दिनेश विजन. अंग्रेजी मीडियम हमें 20 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load