कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर रोमांटिक फ़िल्म लव आज कल (2020) का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। इम्तियाज़ अली की 2009 की फ़िल्म लव आज कल का ये सीक्वल इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है जिसमे प्यार के पंछी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार एक साथ नज़र आये हैं। दर्शक दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब थे और आखिर फ़िल्म ने कल के दिन बॉक्स आफिस पर दस्तक दे दी है तो आइए देखते हैं कि कैसा रहा है बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला दिन ।
हालांकि लव आज कल (2020) को क्रिटिक्स और दर्शकों से ज़्यादातर नेगेटिव रिव्यु ही मिले हैं मगर फिर भी फ़िल्म ने पहले दिन सबकी उम्मीदों के उलट दमदार बिज़नेस किया है। लव आज कल 2020 ने पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये कमाए हैं जो कि बेहतरीन है। ये कार्तिक और सारा की स्टार पावर का ही कमाल है कि फ़िल्म ने बॉक्स आफिस पर धमाकेदार एंट्री मारी है। साथ ही ये कार्तिक की आज तक कि सबसे बड़ी ओपनर भी बन गयी है।
मगर वर्ड ऑफ माउथ ज़्यादा अच्छा न होने के कारण आज और कल इसकी कमाई में ज़्यादा उछाल आने की संभावना कम ही है। ऐसे में फ़िल्म पहले वीकेंड लगभग 30-35 करोड़ का कारोबार कर सकती है। बात दें कि इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बनी लव आज कल के निर्माता हैं दिनेश विजन और इम्तियाज़ अली। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ रणदीप हुडा और आरुषि शर्मा भी अहम किरदारों में दिखे हैं।
लव आज कल का पहले दिन ताबड़तोड़ बिज़नेस, कमाए इतने करोड!
Saturday, February 15, 2020 17:04 IST


