Bollywood News


रूही अफ्ज़ाना बढ़ी आगे, अब इस दिन होगी रिलीज़

स्त्री जैसी हॉरर-कॉमेडी में अपनी मजेदार परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही हमें एक और हॉरर - कॉमेडी फिल्म में नज़र आएँगे जिसका नाम है 'रूही - अफ्ज़ाना'. हार्दिक मेहता के निर्देशन मैं बन रही इस फिल्म में हमें पहली बार राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक साथ दिखेगी जिसका दोनों के फैन्स लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं मगर आपका इंतज़ार अब और बढ़ने वाला है.

जी हाँ, रूही अफ्ज़ाना का नाम पहले रूही अफज़ा था जिसे बदल दिया गया और फिर इसकी रिलीज़ डेट को भी बदला गया. अब एक और और बार फिल्म आगे बढ़ गयी है और अप्रैल की जगह अब ये 5 जून को सिनेमाघरों में दिखेगी. छलांग और गुंजन सक्सेना के बाद यह राजकुमार और जान्हवी दोनोंकी दूसरी फिल्म है जो ट बार - बार आगे बढ़ रही है. बॉलीवुड क्रिटिक और एनालिस्ट तरन आदर्श ने रूही अफ्ज़ाना की नयी रिलीज़ डेट की जानकारी ट्विटर पर साझा की -



रूही अफ्ज़ाना में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा, रॉनित रॉय और आमना शरीफ भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन और म्रिग्दीप सिंह लाम्बा और अब ये 5 जून 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

End of content

No more pages to load