Bollywood News


चौथे दिन लगा लव आज कल को झटका, कमाई में भारी गिरावट

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ जब इम्तिआज़ अली ने उनकी 2009 की सुपरहिट फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल का ऐलान किया तो फैन्स उत्सुक हो उठे थे की फिर एक बार इम्तिआज़ सिल्वर स्क्रीन पर प्यार का जादू चलाने वाले हैं. इम्तिआज़ की आखिरी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी और इसके बाद उन्हें एक हिट की काफी ज़रुरत थी मगर सब उलटा होता ही दिख रहा है.

लव आज कल (2020) को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ही अच्छे रिव्यु नहीं मिले और फिल्म पहले दिन बॉक्स पर दहाड़ मारने के बाद अब धीरे - धीरे चुप हो रही है. इस ने शुक्रवार को 12.40 करोड़ की कमाई की लेकिन शनिवार और रविवार को आंकड़ों में गिरावट आई और कमाई रही 8.01 और 8.10 करोड़. सोमवार को ये आंकड़ा लगभग ज़मीन पर ही आ गया है क्यूंकि इस दिन लव आज कल ने मात्र 2.75 करोड़ ही कमाए और इस हिसाब से इस शुक्रवार जब शुभ मंगल ज्याद सावधान और भूत: डी होंटेड शिप सिनेमाघरों में दस्तक देंगी तो इम्तिआज़ की फिल्म का सफाया ही हो जाएगा. तरन आदर्श ने ट्वीट करके आंकड़े साझा किये -



गौरतलब है की यह कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की एक साथ पहली फिल्म थी मगर जो उम्मीद दर्शकों को थी उस पर फिल्म खरी नहीं उतर पायी. फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा रणदीप हुड और अरुशी शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखे हैं. लव आज कल के निर्माता हैं दिनेश विजन और इम्तिआज़ अली और ये रिलीज़ हुई है पिछले शुक्रवार 14 फरवरी को.

End of content

No more pages to load