Bollywood News


सोनी की कॉमेडी फिल्म 'लूप लपेटा' में दिखेंगी तापसी पन्नू, हुई घोषणा

सोनी की कॉमेडी फिल्म 'लूप लपेटा' में दिखेंगी तापसी पन्नू, हुई घोषणा
तापसी पन्नू के सितारे फिलहाल बुलंदियों पर हैं और 'पिंक', 'बदला' और 'सांड की आँख' जैसी दमदार फिल्मों से वे खुद को बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में शामिल कर चुकी हैं. उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट भी काफी ज़बरदस्त है जिनमें अनुभव सिन्हा की 'थप्पड़' और 'हसीन दिलरुबा' शामिल हैं. फैन्स तापसी की हर के फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और इंतज़ार करने के लिए आपको एक और फिल्म मिल गयी है.

जी, बात हो रही है सोनी पिक्चर्स की आगामी कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म लूप लपेटा की जिसकी घोषणा कर दी गयी है और फिल्म में तापसी पन्नू और 'छिछोरे' में डेरेक का किरदार निभाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. लूप लपेटा 1998 की क्लासिक जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' का अधिकारिक हिंदी रीमेक होगी और इसका निर्देशन करेंगे एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई वेब सीरीज 'इनसाइड एज' के निर्देशक आकाश भाटिया. फिल्म के निर्माता तनुज गर्ग ने ट्वीट कर ये जानकारी थोड़ी देर पहले ही साझा की -



कुछ समय के बाद लूप लपेटा की शूटिंग शुरू की जाएगी और ये फिल्म हमें 29 जनवरी 2021 को देखने को मिलेगी. फिलहाल तापसी की आगामी फिल्म है अनुभव सिन्हा की सामाजिक - ड्रामा 'थप्पड़' जिसमे उनके साथ पवैल गुलाटी मुख्य भूमिका में दिखेंगे. थप्पड़ के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और अनुभव सिन्हा और ये फिल्म 28 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load