Bollywood News


गिल्टी ट्रेलर: दिखा किआरा अडवाणी का अनदेखा अवतार

गिल्टी ट्रेलर: दिखा किआरा अडवाणी का अनदेखा अवतार
किआरा अडवाणी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' से इन्टरनेट की दुनिया में धूम मचाने के दो साल बाद वापस डिजिटल स्पेस में लौटने वाली हैं नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'गिल्टी' से. हाल ही में फिल्म से किआरा का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो गया है जिसमे किआरा आडवाणी का अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है जो की दमदार है.

गिल्टी कहानी है कॉलेज स्टूडेंट नानकी की (किआरा आडवाणी) जो की अपने बॉयफ्रेंड वीजे के साथ कॉलेज के हॉट-शॉट रॉक बैंड का हिस्सा है और अपनी कॉलेज लाइफ को भरपूर एन्जॉय करती है. नानकी के बॉयफ्रेंड पर और भी लड़कियां मरती हैं और वैलेंटाइन्स डे की पार्टी के दिन दिन वीजे और बैंड की एक और सदस्य तनु एक दुसरे के करीब आ जाते हैं. इसके अगले दिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब तनु वीजे पर वैलेंटाइन्स पार्टी में उसका रेप करने का आरोप लगाती है. इसके बाद शुरू होता है इस सवाल का जवाब तलाशने का खेल की आखिर कौन गिल्टी है और कहूँ नहीं. देखिये ट्रेलर -



ट्रेलर काफी रोमांचक है और दर्शक में उत्सुकता जगाने में कामयाब रहता है. गिल्टी का निर्देशन किया है रूचि नारायण ने और फिल्म में किआरा आडवाणी, आकांक्षा रंजन कपूर और अश्रुत जैन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. फिल्म के निर्माण किया है धर्मं प्रोडक्शन के डिजिटल आर्म धरमैटिक द्वारा और ये 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी.

इसके अलावा किआरा हमें अक्षय कुमार के साथ राघव लॉरेन्स की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बम में भी नज़र आएंगी. फिल्म में तुषार कपूर, अश्विनी कलसेकर, तरुण अरोड़ा, शरद केलकर और रागिनी कुलकर्णी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. लक्ष्मी बम के निर्माता हैं अक्षय कुमार, मोहम्मद अक्दास और तुषार कपूर और ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load