Bollywood News


83 से कपिल देव और रोमी देव के रूप में दिखे रणवीर और दीपिका

83 से कपिल देव और रोमी देव के रूप में दिखे रणवीर और दीपिका
रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण एक साथ 'राम - लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्तर फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी आज की जनरेशन की सबसे चहेती फ़िल्मी जोड़ियों में से एक है जो की अब असल ज़िन्दगी में भी पति - पत्नी हैं. दोनों शादी के बाद पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे कबीर खान की आगामी सोप्र्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में और आखिर दोनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है.

रणवीर सिंह ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर 83 से अपनी और दीपिका की एक तस्वीर साझा की है जिसमे दोनों कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नज़र आ रहे हैं. रणवीर और दीपिका दोनों ही इस तस्वीर में एक साथ बेहद क्यूट दिख रहे हैं और दोनों को लम्बे अरसे बाद एक फिल्म में देखने की फैन्स की उत्सुकता ये तस्वीर देखने के बाद से और भी बढ़ गयी है. देखिये -



बता दें की कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 क्रिकेट विश्व कैप जीतने पर आधारित है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण के साथ ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, निशांत दहिया, आर बद्री, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्य भी नज़र आएँगे.

फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, कबीर खान, दीपिका पदुकोण, साजिद नडीआडवाला और ये 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load