Bollywood News


साजिद नडीआडवाला टाइगर श्रॉफ संग बनाएँगे हीरोपंती 2!

साजिद नडीआडवाला टाइगर श्रॉफ संग बनाएँगे हीरोपंती 2!
टाइगर श्रॉफ ने 2014 में सब्बीर खान की फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में हीरोपंती दिखाते हुए कदम रखा था जो की दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी. अब 6 साल के बाद खबर आ रही है की साजिद नडीआडवाला टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती का सीक्वल हीरोपंती 2 बनाने वाले हैं. जी, टाइगर और साजिद की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों एक साथ हीरोपंती, और बाग़ी फिल्म सीरिज़ भी कर चुके हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू भी चलाया है ऐसे में ये खबर भी फैन्स के लिए खुशखबरी बन कर आई है.

खबर के मुताबिक़ साजिद ने हीरोपंती 2 के लिए एक स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली है और वे जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं. हीरोपंती 2 की शूटिंग इस साल मई के महीने से शुरू हो सकती है. हालांकि इस फिल्म के कारण टाइगर की रेम्बो का हिंदी रीमेक जो की इस साल शुरू होनी थी वो फिर से आगे बढ़ गयी है और अब कब शुरू होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है.

साथ ही टाइगर के साथ इस हीरोपंती में कृति सेनां ही दिखेंगी या कोई नयी अभिनेत्री इसकी जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है मगर फिल्म का सीक्वल बनना ही फैन्स के लिए बड़ी बात है. फिलहाल टाइगर हमें श्रद्धा कपूर, तितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे के साथ बागी 3 में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है अहमद खान और इसके निर्माता जैन साजिद नडीआडवाला. बागी 3 6 मार्च को रिलीज़ के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load