Bollywood News


कार्तिक आर्यन और उनकी माँ के बीच सोशल मीडिया पर दिखा मजेदार चैट!

कार्तिक आर्यन और उनकी माँ के बीच सोशल मीडिया पर दिखा मजेदार चैट!
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और वह अपने प्रशंसकों को अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में अपडेट करना पसंद करते हैं। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनके डांस मूव्स, हेयरस्टाइल और यहां तक कि उनके पोज को भी कॉपी करते हैं। सोशल मीडिया पर वह जो कुछ भी करते है वह तुरंत वाइरल हो जाता है. अब उनकी एक नयी तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया है , इस तस्वीर को देख सभी के चहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।

कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कल शाम जयपुर रवाना हुए. कार्तिक कुछ दिनों पहले एक रियलिटी शो के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए थे । उन्होंने जयपुर ट्रेवल करते समय एक तस्वीर पोस्ट की और तस्वीर को कैप्शन में लिखा, "मॉम से दूर रहना पसंद नहीं , विशेष रूप से जब चोट लगी हो। मैं अभी से आपको मिस कर रहा हु। ' ऐसा लगता है कि जब वह मुंबई में होते है तब उनकी माँ उन्हें बहुत लाड प्यार करती है. लेकिन इससे पहले कि आप इस कैप्शन के बारे में सोचें, उनकी माँ ने भी एक खास अंदाज में रिप्लाई करते हुए कैप्शन का जवाब दिया , 'आपको जितना बटरिंग करना है करें, लेकिन मैं आपको कभी बाइक खरीदने की अनुमति नहीं दूंगी।' यह पढ़कर कार्तिक आर्यन की आँखों में आँसू आ गए. उन्होंने "मम्मी" कहते हुए रोते -इमोजी के साथ पोस्ट किया। देखिये कार्तिक की तस्वीर और उनका रिप्लाई -






कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने अपना नया व्लॉग वीडियो अपलोड किया था, जहाँ उन्हें अपनी टीम के साथ बहस करते हुए देखा कि वह एक नई बाइक - बुलेट खरीदना चाहते हैं. वह वास्तव में इसे खरीदने के लिए बहुत उत्सुक थे. टीम ने खुलासा किया कि उनकी माँ इसके खिलाफ है और वह किसी भी हालत में उस बाइक को खरीदने देना नहीं चाहती है।

कार्तिक आर्यन ने हाल में लव आज कल में अपने ज़बरदस्त अभिनय के लिए खूब प्रशंसा बटोरी और वह अब अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 के शूट पर निकल पड़े हैं, जहां वे टीम के साथ 10 दिनों के लिए क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे और फिर लखनऊ रवाना होंगे.

End of content

No more pages to load