Bollywood News


सूर्यवंशी अब होगी इस दिन रिलीज़, सामने आया नया टीज़र

सूर्यवंशी अब होगी इस दिन रिलीज़, सामने आया नया टीज़र
अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ स्टारर आगामी एक्शन - थ्रिलर फिल्म सूर्यवंशी इस साल की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं और जैसे - जैसे इसकी रिलीज़ डेट नज़दीक आ रही है अब उनसे और ज्यादा इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है. फैन्स की इस बेसब्री की खबर लगता है फिल्म के निर्माताओं तक पहुँच गयी है और इसीलिए उन्होंने अब फिल्म को कुछ दिन पहले रिलीज़ करने का फैसला किया है.

जी हाँ, आप सही पढ़ रहे हैं. रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी अब हमें जल्दी देखने को मिलने वाली है और इसका घोषणा रणवीर सिंह ने एक दिलचस्प टीज़र के साथ सोशल मीडिया पर की. टीज़र में कुछ बच्चे सिम्बा (रणवीर सिंह), सिंघम (अजय देवगन) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) के पास जा कर उन्हें फिल्म पहले रिलीज़ करने के लिए मनाते दिख रहे हैं और इन प्यारे बच्चों को तीनो में से कोई भी मना नहीं कर पाया. देखिये -



फिल्म का ट्रेलर हमें 2 मार्च को देखने को मिलेगा और बता दें की सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ हमें 10 साल के बाद एक साथ नज़र आएँगे. साथ ही फिल्म में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायज़ादा, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और विवान भाटेना भी अहम किरदारों में दिखेंगे. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं हीरू यश जोहर, रोहित शेट्टी, अरुणा भाटिया, करण जोहर, और अपूर्वा मेहता. ये फिल्म अब 24 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load