मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर अपनी अगली फिल्म को लेकर लम्बे समय से चर्चा में है. फिल्म का नाम है 'सारे जहां से अच्छा' जो की 1984 में अंतर्रिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय नागरिक राकेश शर्मा की जीवनी पर आधारित है. यह फिल्म सबसे पहले आमिर खान को ऑफर की गयी थी जहाँ से ये शाहरुख़ खान के पास पहुंची. उनके फिल्म से हाथ खींचने के बाद ये विकी कौशल के को भी ऑफर की गयी और अब इस lलिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है जो है सलमान खान का.
हालिया ख़बरों की मानी जाए तो सारे जहां से अच्छा अब सलमान खान को ऑफर की गयी है. सुनने में ये भी आया है की सलमान खान और फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की मुलाकात भी हो गयी है और सलमान को इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी काफी पसंद आई है. अब देखना यह है की सलमान खान आखिर ये फिल्म करते हैं या नहीं. अगर वह फिल्म के लिए हाँ करते हैं तो यह उनके 31 साल के करियर में पहली बायोपिक होगी.
खबर के मुताबिक़ सिद्धार्थ रॉय कपूर को लगता है कि सलमान यह रोल बखूबी निभा सकते है. सलमान मार्च तक फ़्री तो हो जाएंगे पर सलमान खान की तरफ से अब तक कोई अंतिम फैसला नही दिया गया है और अगर ऐसा होता है तो यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि सलमान खान राकेश शर्मा का रोल किस तरह निभाते हैं. सारे जहां से अच्छा का निर्देशन करेंगे महेश मथाई और फिल्म की कहानी लिखी है आमिर खान की 'गुलाम' जैसी सुपरहिट फिल्म के राइटर अंजुम राजाबली ने.
फिलहाल सलमान खान प्रभु देवा की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सलमान और दिशा पाटनी की जोड़ी अली अब्बास ज़फर की 'भारत' के बाद फिर एक बार नज़र आएगी. साथ ही इस फिल्म में रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भरत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब और भी कई कलाकार नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री, और सलमान खान और ये 22 मई को ईद के मौके पर रिलीज़ होगी.
क्या सलमान खान बनेंगे राकेश शर्मा?
Monday, February 24, 2020 17:57 IST


