Bollywood News


रॉबी ग्रेवाल के साथ जॉन ने फिर मिलाया हाथ, बनाएँगे ये फिल्म

रॉबी ग्रेवाल के साथ जॉन ने फिर मिलाया हाथ, बनाएँगे ये फिल्म
जॉन अब्राहम और निर्देशक रॉबी ग्रेवाल की जोड़ी ने हमें पिछले साल रोमियो अकबर वाल्टर जैसी हिट फिल्म दि थी. अब ये जोड़ी फिर एक बार एक साथ काम करने को तैयार है क्यूंकि हाल ही में खबर आई है की दोनों ने एक फिल्म का निर्माण करने के लिए फिर से हाथ मिलाया है. जी हाँ जॉन अब्राहम और रॉबी ग्रेवाल निर्माता अनिल बोहरा के सतह मिलकर समाज सेविका रेवती रॉय के जीवन पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

फिलहाल फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है और अब तक इसका टाइटल भी फाइनल नहीं किया गया है. इसकी घोषणा जॉन ने थोड़ी देर पहले ही ट्विटर के ज़रिये की. उन्होंने लिखा की उन्हें नहीं लगता की रेवती रॉय के प्रेरणादायक जीवन को परदे पर लाने का काम रॉबी से बढ़िया और कोई निर्देशक कर सकता है. देखिये पोस्ट -



फिलहाल जॉन की आगामी फिल्म है संजय गुप्ता की गैंगस्टर-थ्रिलर 'मुंबई सागा' जिसमे वे काजल अगरवाल, इमरान हाश्मी, महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी, अमोल गुप्ते, शर्मन जोशी और पंकज त्रिपाठी के साथ नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर. मुंबई साफा 19 जून को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load