पिछले साल अनुभव सिन्हा की क्रिटिकली अकलेम्ड फिल्म 'आर्टिकल 15' में दमदार प्रदर्शन करने वाले आयुष्मान खुर्राना के सितारे फिलहाल काफी बुलंद हैं. उनकी पिछली 7 फ़िल्में सुपरहिट रही हैं और उनकी हालिया रिलीज़ 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. ऐसे में आयुष्मान के चाहने वालों के लिए अब एक और दमदार खबर आ रही है जो आपको काफी पसंद आएगी.
हाल ही में सुनने में आया है की आयुष्मान फिर एक बार अनुभव सिन्हा के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म एक राजनैतिक ड्रामा होगी जिसमे आयुष्मान हमें पहली बार एक राजनेता के रूप में दिखाई देंगे और फिल्म का टाइटल होगा 'अनेक'. फिलहाल अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म तापसी पन्नू स्टारर 'थप्पड़' है जो रिलीज़ के लिए तैयार है और खबर है उसके बाद अनुभव इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.
वहीँ आयुष्मान फिलहाल अमिताभ बच्चन के साथ शूजित सरकार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में व्यस्त हैं. यह पहला मौका है जब आयुष्मान और मिताभ एक साथ काम कर रहे हैं जिसे लेकर आयुष्मान के फैन्स काफी उत्सुक हैं. गुलाबो सिताबो साल 17 अप्रैल को रिलीज़ के लिए तैयार है और इसके बाद आयुष्मान अनुभव सिन्हा की 'अनेक' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
अनुभव सिन्हा के साथ फिर काम करेंगे आयुष्मान, ये होगा टाइटल
Wednesday, February 26, 2020 13:28 IST


