Bollywood News


'बागी 3' के गाने 'डू यू लव मी' में दिखेंगी दिशा पाटनी, जल्द होगा रिलीज़

'बागी 3' के गाने 'डू यू लव मी' में दिखेंगी दिशा पाटनी, जल्द होगा रिलीज़
टाइगर श्रॉफ की बागी सीरीज़ की अगली फिल्म बागी 3 का उनके फैन्स दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी फिर एक साथ देखना के लिए दोनों के चाहनेवाले बेचैन हैं. ऐसे में फैन्स की उत्सुकता बढाने के लिए फिल्म से जुडी एक और दमदार खबर आ रही है और वो ये की बागी 3 में आपको दिशा पाटनी भी नज़र आएंगी.

जी हाँ, दिशा फिल्म में किसी किरदार में नहीं बल्कि एक ज़बरदस्त डांस नंबर में दिखेंगी जिसका टाइटल है 'डू यू लव मी'. दिशा पाटनी ने इस गाने से अपनी एक झलक इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया. तस्वीर में दिशा का चेहरा छुपा है मगर उनकी आँखें नज़र आ रही हैं और उनके चाहनेवालों के दिलों पर वार करने के लिए उनकी नज़रें ही काफी हैं. दिशा ने बताया की ये गाना जल्द जारी होगा, देखिये पोस्ट -



बागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, जयदीप एहलावत, विजय वर्मा, और अन्नू कपूर भी नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है अमहद खान और इसके निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़. ये फिल्म हमें 6 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load