Bollywood News


हीरोपंती 2 का ऐलान पोस्टर में धांसू लग रहे टाइगर श्रॉफ

हीरोपंती 2 का ऐलान पोस्टर में धांसू लग रहे टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ खुद को बॉलीवुड में 'बागी', 'बागी 2', और 'वॉर' जैसी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों से एक दमदार एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर चुके हैं. उनके फैन्स फिलहाल टाइगर की आगामी एक्शन - थ्रिलर बागी 3 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और इसी बीच अब एक ऐसी खबर आ गयी है जिसे सुन कर टाइगर के चाहनेवालों की उत्सुकता थामे नहीं थमने वाली है.

जी हाँ, कुछ दिन पहले ही सुनने में आया था की टाइगर श्रॉफ अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'हीरोपंती' के सीक्वल में नज़र आ सकते हैं जिस पर फिल्म के निर्माता साजिद नडीआडवाला विचार कर रहे हैं. अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दि गयी है और टाइगर ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म से अपने किरदार का पहला पोस्टर भी फैन सके साथ साझा किया है जिसमे वे काफी स्टाइलिश और धांसू दिख रहे हैं. पोस्टर दमदार है जिसे देख कर लगता है इस बार हीरोपंती और एक्शन दोनों ही अगले लेवल का होने वाला है, साथ ही फिल्म रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है जो की 16 जुलाई 2021 है. देखिये पोस्टर -



बता दें की टाइगर श्रॉफ ने 2014 में सब्बीर खान के निर्देशन में बनी हीरोपंती से कृति सेनन के साथ डेब्यू किया था. 25 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. हीरोपंती 2 का निर्देशन बागी 3 के निर्देशक अहमद खान करेंगे और फिल्म के निर्माता होंगे साजिद नडीआडवाला. हालांकि टाइगर के साथ फिल्म में कृति दिखेंगी या कोई और अभिनेत्री ये अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.

टाइगर जल्द ही हमें फिर एक बार श्रद्धा कपूर के साथ उनकी आगामी फिल्म बागी 3 में नज़र आएँगे. फिल्म में रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load